Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time in Hindi (रक्षाबंधन 2023 शुभ मुहूर्त/राखी बांधने का सही समय)

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time in Hindi (रक्षाबंधन 2023 शुभ मुहूर्त/राखी बांधने का सही समय) – हिन्दू कैलेंडर के अनुसार रक्षाबंधन 2023 की तारीख, 30 अगस्त 2023 है | बहुत से लोगों के मन में यह संदेह है कि रक्षाबंधन कब मनाया जायेगा ? 30 अगस्त को या 31 अगस्त को | हम इस पोस्ट में आपको रक्षाबंधन 2023 शुभ मुहूर्त बताएगें कि राखी बांधने का सही समय क्या है ?

रक्षाबंधन 2023 पर भद्रा की साया का क्या मतलब है ?

मुहूर्त्त चिन्तामणि शास्त्र के अनुसार भद्रा काल में कोई भी कार्य करना अशुभ माना जाता है | और इस काल में यात्रा करना नहीं चाहिए |

Raksha Bandhan 2023 Muhurat Time in Hindi

Raksha Bandhan 2023 Date को लेकर सभी लोगो में भ्रम बना हुआ है | हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रक्षाबंधन का त्योहार, सावन पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। मुहूर्त शास्त्र के अनुसार, रक्षाबंधन का त्योहार हमेशा भद्रा रहित काल में मनाना शुभ माना जाता है | चूँकि इस वर्ष 30 अगस्त 2023 को पूरे दिन में भद्रा का साया बना रहेगा | इसलिए इस कल में बहनों को भाई की कलाई में राखी नहीं बांधनी चाहिए |

जैसे ही भद्रा काल का मुहूर्त समाप्त हो जाये वैसे ही शुभ मुहूर्त शुरू हो जाता है | यहाँ हम बतायेगें की आप रक्षाबंधन 2023 का त्योहार 30 या 31 अगस्त कब मनाएं ?

रक्षाबंधन 2023 शुभ मुहूर्त

अगर आप यह जानना चाहते है कि राखी बांधने का मुहूर्त कब से लेकर कब तक है? तो बता दें 30 अगस्त 2023 को राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रात 9 बजकर 01 मिनट से लेकर 31 अगस्त को सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक है

30 अगस्त 2023 को भद्रा काल का समापन कब होगा ?

भाई बहनों का त्यौहार,रक्षाबंधन जो सावन पूर्णिमा को मनाया जाता है | सावन पूर्णिमा की शुरुआत होते ही भद्रा काल का भी आरम्भ हो जाता है | भद्रा का समापन 30 अगस्त की रात को 9 बजकर 01 मिनट पर होगा। 30 अगस्त को भद्रा पूंछ और मुख का समय निचे दी गयी टेबल में बताया गया है |

30 अगस्त को भद्रा पूंछ का समयशाम 05 बजकर 30 मिनट से लेकर 06 बजकर 31 मिनट
30 अगस्त को भद्रा मुख का समयशाम 06 बजकर 31 मिनट से लेकर रात 08 बजकर 11 मिनट

2023 में रक्षा बंधन 30 अगस्त को है या 31 अगस्त को ?

30 अगस्त 2023 को रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त रात्रि 9 बजकर 1 मिनट के बाद कभी भी राखी बांध सकते है | जो 31 अगस्त 2023 को प्रातः 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगा |

Leave a Comment