Hanuman Chalisa Hindi Lyrics PDF Download (लिंक) – हनुमान चालीसा हिंदी में

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Channel Join Now

Hanuman Chalisa Hindi Lyrics PDF Download – हनुमान चालीसा लीरिक्स पीडीएफ डाउनलोड अब हिंदी में – सभी हनुमान भक्तों को हमारे इस नए भक्ति ब्लॉग में स्वागत है | जो भी भक्तगण हनुमान चालीसा का पाठ ऑनलाइन करना चाहते है | ऐसे हनुमान भक्त Hanuman Chalisa Hindi pdf डाउनलोड भी कर सकते है | हमारे इस ब्लॉग पोस्ट में आपको Download Hanuman Chalisa Hindi MP3/PDF की डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराई जाएगी |

[PDF] हनुमान चालीसा पीडीऍफ़ { Hanuman Chalisa PDF In Hindi }

सबसे पहले आईए श्री राम भक्त, हनुमान चालीसा का पाठ करते है | और अगर अपने हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू किया है तो सभी भक्तगण से प्रार्थना है की इसको पूरा अंत तक पढ़े | और अच्छे भविष्य, स्वास्थ्य, मनोकामना, फल के लिए अधिक से अधिक लोगों में शेयर करें | Free Download Hanuman Chalisa in Hindi PDF को आप प्रिंट भी कर सकते है |

Hanuman Chalisa Lyrics in Hindi

शास्त्रों के अनुसार, हनुमान चालीसा का पाठ 1 दिन में 100 बार करना चाहिए | अगर आप हनुमान चालीसा का पाठ 100 बार नहीं कर सकते है तो आप 7, 11, या 21 बार कर सकते है | अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो हनुमान चालीसा का पाठ 7 बार अवश्य करें और इसका लाभ आपको तुरंत देखने को मिलेगा |

अगर ज्योतिषियों और गुरुओं की माने तो हनुमान चालीसा का पाठ करने से सफलता के योग बनते हैं ,मनचाही नौकरी के योग बनते हैं | इसलिए सभी भक्तगण से मेरा अनुरोध है की हनुमान चालीसा पाठ करने के लिए थोड़ा समय निकालिए क्योंकि हनुमान चालीसा का पूरा पाठ करने में लगभग 10 मिनट लगते हैं।

हनुमान चालीसा पाठ – Hanuman Chalisa Hindi Lyrics PDF Download Link

दोहा

श्रीगुरु चरन सरोज रज निज मनु मुकुरु सुधारि ।
बरनउँ रघुबर बिमल जसु जो दायकु फल चारि ॥

बुद्धिहीन तनु जानिके, सुमिरौं पवन कुमार
बल बुधि विद्या देहु मोहि, हरहु कलेश विकार

चौपाई

जय हनुमान ज्ञान गुन सागर
जय कपीस तिहुँ लोक उजागर॥१॥

राम दूत अतुलित बल धामा
अंजनि पुत्र पवनसुत नामा॥२॥

महाबीर बिक्रम बजरंगी
कुमति निवार सुमति के संगी॥३॥

कंचन बरन बिराज सुबेसा
कानन कुंडल कुँचित केसा॥४॥

हाथ बज्र अरु ध्वजा बिराजे
काँधे मूँज जनेऊ साजे॥५॥

शंकर सुवन केसरी नंदन
तेज प्रताप महा जगवंदन॥६॥

विद्यावान गुनी अति चातुर
राम काज करिबे को आतुर॥७॥

प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया
राम लखन सीता मनबसिया॥८॥

सूक्ष्म रूप धरि सियहि दिखावा
विकट रूप धरि लंक जरावा॥९॥

भीम रूप धरि असुर सँहारे
रामचंद्र के काज सवाँरे॥१०॥

लाय सजीवन लखन जियाए
श्री रघुबीर हरषि उर लाए॥११॥

रघुपति कीन्ही बहुत बड़ाई
तुम मम प्रिय भरत-हि सम भाई॥१२॥

सहस बदन तुम्हरो जस गावै
अस कहि श्रीपति कंठ लगावै॥१३॥

सनकादिक ब्रह्मादि मुनीसा
नारद सारद सहित अहीसा॥१४॥

जम कुबेर दिगपाल जहाँ ते
कवि कोविद कहि सके कहाँ ते॥१५॥

तुम उपकार सुग्रीवहि कीन्हा
राम मिलाय राज पद दीन्हा॥१६॥

तुम्हरो मंत्र बिभीषण माना
लंकेश्वर भये सब जग जाना॥१७॥

जुग सहस्त्र जोजन पर भानू
लिल्यो ताहि मधुर फ़ल जानू॥१८॥

प्रभु मुद्रिका मेलि मुख माही
जलधि लाँघि गए अचरज नाही॥१९॥

दुर्गम काज जगत के जेते
सुगम अनुग्रह तुम्हरे तेते॥२०॥

राम दुआरे तुम रखवारे
होत ना आज्ञा बिनु पैसारे॥२१॥

सब सुख लहैं तुम्हारी सरना
तुम रक्षक काहु को डरना॥२२॥

आपन तेज सम्हारो आपै
तीनों लोक हाँक तै कापै॥२३॥

भूत पिशाच निकट नहि आवै
महावीर जब नाम सुनावै॥२४॥

नासै रोग हरे सब पीरा
जपत निरंतर हनुमत बीरा॥२५॥

संकट तै हनुमान छुडावै
मन क्रम वचन ध्यान जो लावै॥२६॥

सब पर राम तपस्वी राजा
तिनके काज सकल तुम साजा॥२७॥

और मनोरथ जो कोई लावै
सोई अमित जीवन फल पावै॥२८॥

चारों जुग परताप तुम्हारा
है परसिद्ध जगत उजियारा॥२९॥

साधु संत के तुम रखवारे
असुर निकंदन राम दुलारे॥३०॥

अष्ट सिद्धि नौ निधि के दाता
अस बर दीन जानकी माता॥३१॥

राम रसायन तुम्हरे पासा
सदा रहो रघुपति के दासा॥३२॥

तुम्हरे भजन राम को पावै
जनम जनम के दुख बिसरावै॥३३॥

अंतकाल रघुवरपुर जाई
जहाँ जन्म हरिभक्त कहाई॥३४॥

और देवता चित्त ना धरई
हनुमत सेई सर्व सुख करई॥३५॥

संकट कटै मिटै सब पीरा
जो सुमिरै हनुमत बलबीरा॥३६॥

जै जै जै हनुमान गुसाईँ
कृपा करहु गुरु देव की नाई॥३७॥

जो सत बार पाठ कर कोई
छूटहि बंदि महा सुख होई॥३८॥

जो यह पढ़े हनुमान चालीसा
होय सिद्ध साखी गौरीसा॥३९॥

तुलसीदास सदा हरि चेरा
कीजै नाथ हृदय मह डेरा॥४०॥

दोहा

पवन तनय संकट हरन, मंगल मूरति रूप।
राम लखन सीता सहित, हृदय बसहु सुर भूप॥

Hanuman Chalisa Hindi pdf

श्री हनुमान चालीसा पाठ (Hanuman Chalisa) PDF Hindi की लिंक निचे दी गयी है |

लिंक – https://upbed2022.in/wp-content/uploads/2023/07/Sri_Hanuman_Chalisa_Hindi.pdf

Hanuman chalisa Hindi Image Download – हनुमान चालीसा हिंदी फोटो/चित्र डाउनलोड

क्या Ldkiya (महिलाओं) को हनुमान चालीसा पढ़ना चाहिए?

जी हां, महिलाएं व लड़कियां हनुमान चालीसा का पाठ कर सकती है |

Leave a Comment